
जालंधर(आकाश पासी):सफाई सेवकों द्वारा अपनी मांगो को लेकर कल की जाने वाली हड़ताल जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा के आश्वासन पर स्थगित कर दी गई | जिलाधीश द्वारा एक महीने के अंदर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मीटिंग करवाने के आश्वासन हड़ताल पर स्थगित की गई | इस मीटिंग में नगर निगम जालंधर के कमिश्नर जी.एस खैहरा भी मौजूद थे |जानकारी देते हुए नगर निगम के कर्मचारी दल पंजाब के प्रधान अशोक भील ने बताया की हमने अपनी सभी मांगों के बारे में जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा में अवगत करवा दिया है और जिलाधीश ने हमें भरोसा दिलाया है कि एक महीने के अंदर उनकी मांगों को लेकर निकाय मंत्री के साथ मीटिंग करवाई जाएगी | इस लिए कल कि जाने वाली हड़ताल को एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है | अपनी मांगों के बारे में उन्होंने बात-चीत के दौरान बताया कि 535 नए सफाई सेवकों की भर्ती, 180 नए सीवरमैनों कि भर्ती व् जिन सीवरमैनों कि इंटरव्यू हो चुकी है उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया जाए, ड्राइवरों को पदोन्नत करना, सेनेटरी सफाई सेवकों को पदोन्नत करना व् कच्चे तौर पर काम कर रहे मालियों को पक्का करने सम्बन्धी माँगें प्रमुख हैं |इस मौके पर चन्दन गरेवाल, बंटू सब्बरवाल, नरेश, विनोद गिल. सन्नी सहोता, विक्रम कल्याण, मदन लाल मद्दी, देवानंद आदि मौजूद थे |
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !