लखीसराय-(रजनिश कुमार)—- किऊल गया रेलखंड के सिरारी स्टेशन पर भयानक रेल हादसे के बाद लोग अभी भी सबक नहीं ले रहे हैं 30 अप्रैल रविवार की देर शाम किउल-गया रेलखंड के सिरारी स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी थी। आैर तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे हादसे के बाद पूरे शेखपुरा-लखीसराय जिलो में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे में सबसे ज्यादा मौत सिसमा और भवरियां गांव के लोगों की हुई थी।वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद भी ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर पुल को पार कर अपने मंजिल तक पहुंच रहे हैं। शार्टकट के चक्कर में लोग अपने जान की परवाह करना भी भूल गये हैं। अभी भी लोग स्टेशन आने के लिए पुल का ही सहारा लेते हैं और पुल पार करके ही स्टेशन आ रहे हैं सिरारी स्टेशन मास्टर समझाते समझाते थक गये लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं। लोग कहते हैं कि जिसकी मौत जहां लिखी है वही होगी तो क्या लोगों की ये बड़ी गलती एक और हादसे का इंतजार कर रही है रेलवे प्रशासन को इस पर शक्ति से निपटने की जरूरत है ताकि आगे चलकर यह हादसा दोहराया ना जा सके।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !