दरभंगा : बजरंग दल एवं जीवन रक्षक टीम दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर करोना वायरस की खात्मा को लेकर रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू के समर्थन मे जागरूकता अभियान चलाकर सम्पूर्ण जिलावासी से जनता कर्फ्यू का समर्थन करने की अपील की। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव मधुकर ने किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर लोगों से अपील करते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव मधुकर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा माँगा गया जनता कर्फ्यू का समर्थन बहुत ही जरूरी है और आज समय की माँग भी है। हम सभी लोग 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने घरों मे रहकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाकर राष्ट्रहित मे अपना योगदान दें।

इस अवसर पर डाँ मुरारी मोहन झा ने कहा कि जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे इन विषम परिस्थिति मे मानवता की सेवा मे लगे सभी लोगों के प्रति अपना धन्यवाद अर्पित करने का प्रधानमंत्री जी का सुझाव न सिर्फ इन लोगों को हमारी कृतझता दर्शाएगा बल्कि सेवा परमो धर्म: पर अडिग इन सभी लोगों को एक नयी शक्ति भी प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम मे आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, उमेश चौधरी, मुकुन्द चौधरी, कुमार रौशन, अंकित कुमार श्रीवास्तव,शशि कुमार सोनी,सुमित झा,श्रवण महतो,अशोक कुमार,धर्म कुमार,राजेश कुमार,मुकेश कुमार,सोनु कुमार,राधे कृष्ण बिहारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !