Breaking News

बसों के परिचालन पर अनिश्चितकालीन रोक

दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस डिजीज – 19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी रेस्तराँ, बैंक्वेट हॉल, होटलों में संचालित बैक्वेट हॉल को 31 मार्च 2020 तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।


सरकार के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में दरभंगा जिला के व्यवसायी संगठनों के साथ बैठक किया गया। उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सरकार के निर्णय की जानकारी दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि रेस्तराँओं में इन हाउस ऑपरेशन दिनांक 31 मार्च 2020 तक स्थगित रहेगा। लेकिन होम डिलीवरी एवं टेक होम सर्विस चालू रहेगा। जिला में कार्यरत रेस्तराँ वाले उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी एवं टेक होम सर्विस चालू रख सकते है।


जिलाधिकारी ने बताया कि अभी कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सभी बैंक्वेट हॉल भी 31 मार्च तक बंद रहेगा। अगर कोई बैंक्वेंट हॉल होटल में चलता है तो वह भी बंद रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कल से अनिश्चितकालीन तक सभी प्रकार के बसों के परिचालन पर भी रोक लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक पदार्थों के दुकान को बंद नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें अपने दुकानों को नियमित तौर पर सैनिटाइज करते रहना होगा। ग्राहकों को साबुन से हाथ धुलाने अथवा सैनिटाइजर से हाथों की सफाई करने की व्यवस्था रखनी होगी।
इस बैठक में सभी व्यवस्थायी वर्गों के सचिव/अध्यक्ष, होटल के प्रोपराइटर आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …