Breaking News
Home / दरभंगा / जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने मंत्री मदन सहनी से मुलाकात कर जन्मदिन की दी बधाई

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने मंत्री मदन सहनी से मुलाकात कर जन्मदिन की दी बधाई

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की तथा जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री श्री सहनी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके निरंतर जनसेवा करते रहने की प्रार्थना की।

मंत्री मदन सहनी के साथ राजेश्वर राणा और धीरज सिंह राठौड़

 

राजेश्वर राणा ने कहा कि मंत्री मदन सहनी बिहार सरकार में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं तथा समाज के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री सहनी का सरल स्वभाव एवं जनता के प्रति समर्पण उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बनाता है।

 

Advertisement

 

मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, सामाजिक सरोकार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राजेश्वर राणा ने मंत्री जी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली की प्रशंसा की।

 

Advertisement

वहीं मंत्री मदन सहनी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे जेडीयू नेता राजेश्वर राणा का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जेडीयू नेता धीरज सिंह राठौड़ समेत कई समर्थक एवं शुभचिंतक भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

Check Also

डिग्री कॉलेज संचालन की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

तारडीह में 1 जुलाई से शुरू होगा डिग्री कॉलेज का संचालन, आधारभूत संरचना एवं सुरक्षा …

स्वच्छ एवं स्वस्थ निर्वाचक सूची निर्माण के लिए 20, 21, 27 एवं 28 जून को विशेष अभियान दिवस

छूटे हुए महिला एवं 18-19 आयुवर्ग के पात्र मतदाताओं का जोड़ा जाएगा नाम, मतदान केंद्रों …

जीविका दीदियों के हाथों में डिजिटल सशक्तिकरण की नई ताकत, दीदी अधिकार केंद्र से जुड़ी सीएससी सेवाएँ

महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम, दीदी अधिकार केंद्र में शुरू हुई कॉमन सर्विस …