Breaking News

जेईई मेन का रिजल्ट प्रकाशित, 12 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य का आया फैसला

उ.सं.डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जेईई मेन के पेपर वन का रिजल्ट गुरुवार को जारी किया गया. रिजल्ट दिये गये लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है.

http://jeemain.nic.in/

जेईई मेन में सफल 2 लाख 20 हजार अभ्यर्थी ऑल इंडिया रैंक के आधार पर जेईई एडवांस में शामिल होंगे. एडवांस की परीक्षा में शामिल होने के लिए 28 अप्रैल से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा.

जानकारी के मुताबिक 12 लाख अभ्यर्थी देशभर में जेईई मेन में शामिल हुए हैं. मेन रिजल्ट के आधार पर ही स्टूडेंट् को आईआईटी में जाने के रास्ते खुलेंगे.जेईई एडवांस के लिए 28 अप्रैल से 2 मई तक रजिस्ट्रेशन होगा. इस साल होने वाली जेईई परीक्षा की रैंक निर्धारण में 12 वीं कक्षा के अंक नहीं जोड़े जाएंगे. मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस संबंध में पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है.

जेईई एडवांस परीक्षा का प्रवेश पत्र 10 मई को मिलेगा. एडवांस की वेबसाइट www.jeeadv.ac.in से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …