Breaking News

10 से 16 अक्टूबर तक चार वामपंथी दलों का संयुक्त जनजागरण अभियान

डेस्क : राष्ट्रीय आह्वान पर चार वामपंथी पार्टियों ने 10 से 16 अक्टूबर तक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

कुमर कल्याण रोड स्थित भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी कार्यालय में सीपीआई, सीपीआईएम, भाकपा माले और एसयूसीआईसी की संयुक्त बैठक अविनाष कुमार ठाकुर मन्टु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसके तहत 14 और 15 अक्टूबर को नुक्कड़ सभा और 16 अक्टूबर को जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर देश में गहराते आर्थिक संकट एवं बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर महाधरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

वहीं इस मौके पर महाधरना के माध्यम से उठाये जाने वाले सवालों पर भी चर्चा की गयी। जिसमें राष्टÑीय और क्षेत्रीय मांगों को रखा गया है।

बैठक में सीपीआई के जिला सचिव नारायणजी झा, राजीव कुमार चौधरी, विश्वनाथ मिश्र, ब्रजभूषण सिंह, श्यामा देवी, शरद कुमार सिंह, सीपीआईएम के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत, गोपाल ठाकुर, भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, भूषण मंडल, एसयूसीआईसी के सुरेन्द्र दयाल सुमन, जिला सचिव लाल कुमार आदि ने जनजागरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …