Breaking News

राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा से टीम रवाना

डेस्क : बिहार प्रदेश कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता (अन्डर 19) में कुँवर सिंह महाविद्यालय, लहेरियासराय के कबड्डी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ0 मो0 रहमतुल्लाह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मधुबंनी 2019-20 के लिए रवाना किया।

खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने कबड्डी खेलाड़ियों को शुभकामना दी। प्रधानाचार्य डॉ0 मो0 रहमतुल्लाह ने कहा कि कबड्डी भारतीय खेल है और यह खेल ओलंपिक में भी खेला जाता है।

खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि कबड्डी के खिलाड़ी देश दुनिया में परचम लहरायेगें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कायक्रम पदाधिकारी डॉ0 अशोक कुमार सिंह, डॉ0 कामेश्वर पासवान, विनोद कुमार, पवन कुमार सिंह, विभाकरण सिंह उपस्थित थे।

कबड्डी के कोच अमित कुमार चौधरी, ओमप्रकाश सहनी, संजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये। मौके पर कबड्डी अंडर-19 के कप्तान गौतम झा, कबड्डी अंडर-17 के कप्तान सत्यम कुमार उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …