दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 में हिंदी डिपार्टमेंट एवं सीएम कॉलेज में पत्रकारिता कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं का प्रशिक्षण दरभंगा का चर्चित इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल न्यूज टूडे दरभंगा द्वारा कराया जा रहा है जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में न्यूज़ टुडे दरभंगा के प्रधान संपादक एवं दरभंगा पत्रकारिता जगत के सबसे मशहूर चेहरा प्रो संतोष दत्त झा प्रशिक्षण दे रहे हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बता दें कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में मिथिला के कई जिलों के छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं एवं न्यूज टूडे दरभंगा के लाखों दर्शक हैं इतना ही नहीं यूट्यूब पर भी न्यूज टूडे दरभंगा के लगभग 57.1k सब्सक्राइबर हैं। देश-दुनिया में घर बैठे लोगों को दरभंगा की खबरों से न्यूज टूडे दरभंगा अपडेट दे रही है।
- मुख्य प्रशिक्षक प्रो संतोष दत्त झा दे रहे पत्रकारिता 2019- 20 के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण
- समर्पित पत्रकार बन करें अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास- डा अंजू कुमारी
- सी एम कॉलेज,दरभंगा तथा विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के छात्रों को न्यूज़ टुडे,दरभंगा दे रहा है प्रशिक्षण
- चरित्र में संस्कार,अध्ययन में लगन तथा जीवन में अनुशासन से बनेंगे आदर्श पत्रकार- वंदना कुमारी
ऐसे में न्यूज टूडे दरभंगा द्वारा इन छात्र छात्राओं को पत्रकारिता के तमाम बिन्दुओं एवं अहम पहलुओं से अवगत कराते हुए प्रशिक्षित कराया जा रहा है जो इन छात्र छात्राओं के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। पत्रकारिता कोर्स के छात्र छात्राएं बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर इस सदी में नया आयाम लिखेंगे। साथ ही साथ मिथिला की माटी से प्रशिक्षित होकर संपूर्ण विश्व में मिथिला का नाम रौशन भी करेंगे।

पत्रकारिता का समाज में अत्यधिक उपयोगिता है।इसमें काफी शक्ति होती है, जिसकी समाज के सशक्तिकरण में बड़ी भूमिका है।यह लोगों को न केवल सूचना प्रदान करती है,बल्कि उन्हें जागरूक,संवेदनशील तथा सुयोग्य नागरिक भी बनाती है।उक्त बातें सी एम कॉलेज,दरभंगा तथा विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पत्रकारिता कोर्स सत्र 2019-20 के छात्र-छात्राओं के लिए न्यूज़ टुडे,दरभंगा परिसर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए पत्रकारिता कोर्स के समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने कहा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता प्रजातंत्र का चतुर्थ स्तंभ है जो हमें दायित्वबोध,प्रेरणा तथा दिशा प्रदान करता है।

उदघाट्न सत्र की अध्यक्षता करते हुए न्यूज़ टुडे की मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी वंदना कुमारी ने कहा कि चरित्र में संस्कार,अध्ययन में लगन तथा जीवन में अनुशासन से छात्र आदर्श पत्रकार बन सकते हैं।छात्र अपने समय तथा पिता के धन का सदुपयोग कर अपने व्यक्तित्व का चहुँँमुखी विकास कर समाज तथा राष्ट्र की सेवा करें।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विज्ञान शिक्षिका डा अंजू कुमारी ने कहा कि समर्पित पत्रकार बनकर छात्र अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।वस्तुतः पत्रकारिता मात्र आजीविका का साधन ही नहीं,बल्कि सेवा के प्रति समर्पण भाव का प्रतीक है।यह समाज को शासन-प्रशासन से जोड़ती है।

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में न्यूज़ टुडे,दरभंगा के प्रधान संपादक प्रो संतोष दत्त झा ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।छात्र अपने मेहनत और धैर्य से शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ें।

छात्र सफलता से इतराए नहीं तथा असफलता से घबराएँ नहीं।आपदा में हमेशा अवसर की तलाश करें। पत्रकारिता के हर छात्र में मैं अपना भविष्य देखता हूं कि वे अच्छे और सफल पत्रकार बन सके।

प्रशिक्षण में अमर भारती, विकास कुमार,सुधीर कुमार यादव,गोविंद कुमार,चंदन कुमार मिश्र,राम कुमार झा, दीपक कुमार,मारिया तस्नीम, आयशा शर्मा,निशी कुमारी, शालिनी कुमारी,राजश्री कुमारी,अनिता कुमारी,प्रिया कुमारी,राखी कुमारी,खुशबू कुमारी,निवेदिता,शशि किशोर,अनुज कुमार,मनीष कुमार तथा निरंजन पांडे सहित 60 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !