डेस्क : आईटीआई-सीएटी परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों ने समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर किसी भी कर्मी के मौजूद नहीं रहने से हंगामा शुरू कर दिया. जिन्हें खदेड़ने के लिए आरपीएफ को बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा. जिससे मची भगदड़ में कई छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि बेगूसराय ज़िला के छात्र आईटीआई का परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे थे. इस दौरान छात्र समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर बेगूसराय जाने वाली ट्रेन का पता करने गए थे. पर वहां कोई कर्मी उपलब्ध नहीं था जिसके कारण छात्र हंगामा करने लगे.

हंगामा देख वहां तैनात आरपीएफ के जवानों ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की , लेकिन जब छात्र शांत नहीं हुए तो जवानों ने जमकर लाठियां चटकाई. बताया गया है कि इस लाठीचार्ज में कई छात्र जख्मी हो गए हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !