Breaking News

लोकसभा में शांभवी का पहला भाषण, बिहार की युवा सांसद ने PM मोदी से कर दी बड़ी मांग

डेस्क। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बिहार की युवा सांसद शांभवी चौधरी ने पहला भाषण दिया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बिहार के लिए बड़ी मांग रख दी। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि नीति आयोग में बदलाव कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए।

Advertisement

शांभवी चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की युवा सांसद हैं। सोमवार को उन्हें जब संसद में बोलने का मौका दिया गया तब उन्होंने बिहार के लिए बड़ी मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रखा। शांभवी ने अपना पहला भाषण दमदार तरीके से दिया। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पीएम मोदी से की।

 

शांभवी ने आगे कहा कि वर्षों से बिहार के युवाओं की यह मांग रही है क‍ि बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा द‍िया जाए। मैं बिहार का प्रत‍िनिध‍ित्‍व कर रही हूं। इसल‍िए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करती हूं क‍ि इसके ल‍िए अगर नीति आयोग में कुछ बदलाव की जरूरत हो, तो उस पर उनकी दृष्‍ट‍ि हो।

 

Check Also

समस्तीपुर में डबल मर्डर, भाजपा नेता के साले समेत 2 शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार …

नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज का नागरिक अभिनंदन,कहा- मुझे जीताकर मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे …

उपचुनाव :: समस्तीपुर से जीते लोजपा के प्रिंस राज, एक लाख से अधिक वोटों जीता एनडीए

डेस्क : बिहार में समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं पांच विधानसभा क्षेत्रों बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, …