डेस्क : समस्तीपुर सिंघिया थाना क्षेत्र में सीएसपी कर्मी नीतीश कुमार की हत्या व लूट मामले में गिरफ्तार कुख्यात शूटर राकेश यादव दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस की हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
समस्तीपुर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कुशेश्वरस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के लिए चलाये गए अभियान में समस्तीपुर पुलिस भी शामिल थी। बताते हैं कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसका हथियार बरामद करने व उसके एक सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीती रात उसे कुशेश्वरस्थान के ही चिगरी गांव लेकर जा रही थी। उसी दौरान राजघाट चौक पर वह पुलिस की गाड़ी से कूद कर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

समस्तीपुर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी दरभंगा पुलिस की हिरासत से भागा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस ने इनपुट दिया था। इधर, बताया गया है कि लूट व हत्या के अलावा दर्जनों आपराधिक मामले में दरभंगा के अलावा समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया पुलिस को उसकी तलाश थी। वह इन जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी कामयाबी थी। समस्तीपुर की पुलिस उसे सिंघिया के सीएसपी कर्मी नीतीश की हत्या व लूट मामले में सरगर्मी से तलाश रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुख्यात राकेश को दरभंगा और समस्तीपुर जिले की पुलिस टीम ने शनिवार रात कुशेश्वरस्थान के चिगरी से पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस उसे लेकर चिगरी गांव जा रही थी। उसी दौरान राजघाट चौक से हथकड़ी समेत वह पुलिस की गाड़ी से कूद कर भाग निकला। उसके फरार होने के बाद पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गयी। उसकी पुन: गिरफ्तारी के लिए दरभंगा बेगूसराय व समस्तीपुर जिले के कई थाने की पुलिस सभी सीमा को सील कर तलाशी में जुटी हुई है। गोताखोर के साथ नाव से राजघाट के पास करेह नदी की भी पुलिस खाक छान रही है।

ज्ञात हो कि करीब बीस दिन पूर्व कुशेश्वरस्थान थाने के झाझरा चौक स्थित सीएसपी लूट मामले में सीसीटीवी में राकेश कार्बाइन के साथ दिखा था। इधर, सिंघिया के बारा के सीएसपी कर्मी नीतीश की हत्या व लूट मामले में गिरफ्तार कुशेश्वरस्थान के झाझरा और सिंघिया के बारा गांव से गिरफ्तार संदिग्ध ने पूछताछ में हत्या व लूट में राकेश का नाम बताया था। जिसके बाद समस्तीपुर व दरभंगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे शनिवार रात चिगरी गांव स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया था। उसका घर भी कुशेश्वरस्थान के भरकुरवा गांव में है। बताया गया है कि नीतीश की हत्या में गिरफ्तार कुशेश्वरस्थान के झाझरा और सिंघिया के बारा से गिरफ्तार संदिग्ध आपस में मामा भांजा है। भांजा ने ही लूट की साजिश रची थी जिस पर मामा ने अपराधियों को इस योजना में शामिल होने के लिए तैयार किया था। राकेश की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ में जुटे रहने के कारण पुलिस ने इस मामले में अभी किसी तरह की जानकारी नहीं दी।
साभार हिन्दुस्तान
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !