Breaking News

दिवाली पर आतंकी खतरे को लेकर दरभंगा समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट, गोरखपुर में दिखे 5 संदिग्ध

डेस्क : आतंकी खतरे को देखते हुए बिहार के सीमावर्ती जिलों को हाई अलट पर रखा गया है। दरअसल यूपी के गोरखपुर में 4 संदिग्ध देखे गये हैं।

इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त ने समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मधुबनी, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा पूर्णिया एवं अररिया के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसके साथ हीं मुजफ्फरपुर और कटिहार के एसपी को भी पत्र लिखकर सूचना दी गयी है।

पत्र में बताया गया है कि 16 सितंबर को नकहा जंगल गोरखपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास अंकित सर्विस सेन्टर के पास एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि स्वीफ्ट डिजायर कार के पास 5 व्यक्ति स्मोकिंग करते हुए बोल रहे थे-‘‘इस बार की दीपावली काफी धमाकेदार होगी पूरा हिन्दुस्तान देखेगा ओर याद रखेगा’’। उन पांचों व्यक्तियों का हुलिया इस प्रकार है। उनकी अनुमानित उम्र 35 से 45 वर्ष है। चार व्यक्ति कुर्ता और पायजामा एवं एक व्यक्ति कुर्ता एवं जींस में थे। 3 व्यक्ति दाढ़ी रखे हुए और 2 व्यक्ति क्लीन सेव में थे।

Check Also

छात्रों पर लाठीचार्ज, समस्तीपुर जंक्शन पर हंगामा करने पर आरपीएफ की कार्रवाई

डेस्क : आईटीआई-सीएटी परीक्षा देकर मधुबनी से लौट रहे छात्रों ने समस्तीपुर स्टेशन के पूछताछ …

समस्तीपुर में डबल मर्डर, भाजपा नेता के साले समेत 2 शव बंद बोरे से बरामद

डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार …

नवनिर्वाचित सांसद प्रिंस राज का नागरिक अभिनंदन,कहा- मुझे जीताकर मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा : लोजपा सांसद प्रिंसराज ने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाई देंगे …