Breaking News

अभी-अभी :: दरभंगा में बैंक मैनेजर को निगरानी ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

डेस्क। दरभंगा के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया धर्मपुर के शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक को निगरानी की टीम ने बुधवार की सुबह कुशेश्वरस्थान के सतीघाट बाजार स्थित किराये के आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डू रजक समस्तीपुर जिले के हसनपुर निवासी रामानंद यादव से 30 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। रामानंद यादव स्वयंसेवी संगठन का संचालन करते हैं। नाबार्ड प्रायोजित योजना में ऋण देने के लिए शाखा प्रबंधक ने सवा लाख रुपये की मांग की थी।

 

इसके बाद यादव ने इसकी शिकायत निगरानी से की। सुबह में शाखा प्रबंधक ने जैसे ही 30 हजार रुपये लिया, निगरानी की टीम ने दबोच लिया। टीम उन्हें लेकर बैंक गई है, जहां ऋण संबंधी अभिलेखों को देख रही है। कुछ अधिकारी शाखा के प्रबंधक के आवास पर भी जमे हुए हैं।

 

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …