Breaking News

चैती दुर्गा पूजा का कलश स्थापन 9 अप्रैल को, जानें कब है अष्टमी नवमी ?

डेस्क। चैती दुर्गा पूजा अर्थात वासंती नवरात्र आगामी नौ अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो रही है. इसे लेकर तैयारी की गति तेज हो गयी है. सार्वजनिक पूजा पंडालों में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की आराधना के लिए मूर्तिकार एक तरफ जहां प्रतिमा को आकार देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर नवरात्र आरंभ होने की तिथि निकट आने के साथ साज-सज्जा का काम भी शुरू हो गया है.

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष में चार नवरात्र होते हैं, जिसमें विशेषकर मिथिला क्षेत्र में शारदीय नवरात्र एवं वासंती नवरात्र में भगवती की आराधना की जाती है. शारदीय नवरात्र जैसी धूम चैती नवरात्र में तो नहीं रहती, लेकिन शहर में दर्जन भर से अधिक स्थलों पर सार्वजनिक पूजा-अर्चना प्रतिवर्ष की जाती है. इस वर्ष भी इसकी तैयारी चल रही है. भगवती दुर्गा का इस बार आगमन घोड़े पर हो रहा है. जानकार बताते हैं कि यह अच्छा संकेत नहीं है.

 

 

कलश स्थापन के साथ नवरात्र आरंभ होगा. इस वर्ष किसी भी तिथि का इस नवरात्र में लोप नहीं है यानी भगवती के सभी नौ स्वरूपों का अलग-अलग तिथियों में पूजन किया जायेगा.

 

इस नवरात्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखते हैं. अपने घरों में पूजा- अर्चना करते हैं. लिहाजा इसकी तैयारी में श्रद्धालु जुटे हैं. शहर के हसनचक स्थित लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में मूर्तिकार प्रतिमा को आकार दे रहे हैं. तिथि नजदीक आने के साथ इसकी गति तेज हो गयी है. वहीं बिहार के दरभंगा में चुनाभट्ठी, चट्टी चौक, कोतवाली चौक, बंगलागढ़ तारालाही, अललपट्टी समेत दर्जन भर से अधिक स्थलों पर शहरी क्षेत्र में पूजन की तैयारी है. ग्रामीण इलाकों में भी जगह-जगह चैती नवरात्र धूमधाम से संपन्न करने में श्रद्धालु जुटे हैं.

 

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …