डेस्क : बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। समस्तीपुर में रविवार से लापता भाजपा नेता के साले समेत दो लोगों का शव बोरे में बंद मिला है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा चौर स्थित गड्ढ़े में मंगलवार को बोरे में बंद दो युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान खानपुर थानाक्षेत्र के कामोपुर निवासी नन्हकी पासवान के पुत्र 20 वर्षीय लालबाबू पासवान और रामाशीष राय के पुत्र 33 वर्षीय पुत्र भिखारी राय के रूप में हुई है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतक स्वजन ने शव देखकर शिनाख्त की। बताया गया कि रविवार शाम से ही दोनों युवक लापता थे। स्वजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। बताया जा रहा कि मृतक लालबाबू पासवान, भाजपा नेता वीरेंद्र पासवान का साला है। पुलिस ने घटनास्थल से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजनों को शव सौंप दिया। मृतक के स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर ने बताया कि आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !