डेस्क : बिहार के शिक्षा विभाग का नया फरमान जारी हुआ है जिसमें सरकारी विद्यालयों के नाम से हरिजन शब्द हटाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सूबे के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
बिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह की तरफ से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वैसे विद्यालय जिनके नाम में हरिजन शब्द जुड़े हैं, उनके नाम से हरिजन शब्द हटाकर अनुसूचित जाति स्थाई रूप से प्रतिस्थापित कर दें। साथ ही इसकी सूचना 15 दिनों में विभाग को उपलब्ध कराएं।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव ने विधान परिषद में शून्य काल के दौरान हरिजन नाम से सूचित विद्यालयों से हरिजन सूचक शब्द हटाने और विद्यालयों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यालय के नाम से संबोधित करने से संबंध में मामला उठाया था।

इसलिए वैसे विद्यालय जिनके नाम में हरिजन शब्द जुड़े हैं उनके नाम से हटाते हुए अनुसूचित जाति शब्द स्थाई रूप से लिखवा दें और 15 दिनों के भीतर इसकी सूचना विभाग को भेजना सुनिश्चित करें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !