Breaking News

चीनी राष्ट्रपति का भाजपा ने किया पुतला दहन, शहीदों के श्रद्धांजलि में दिखा फतुहा भाजपा में दरार

पटना / फतुहा (श्रवण राज) : बिहार विधानसभा चुनाव की आहत शुरू होते ही स्थानीय स्तर पर नेताओ में आपसी तालमेल दिखता नहीं आ रहा है और शहीदों के नाम पर मतभेद उभरकर सामने आया।

बुधवार को जहां बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी के नेतृत्व में शहीदों के नाम पर शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।वही दूसरा गुट जिला महिला अध्यक्ष नेता किरण गुप्ता के नेतृत्व में शहीदों के नाम पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।

बीजेपी के प्रखंड स्तर गुटबाजी से स्थानीय स्तर पर बीजेपी के आने वाले चुनाव पर प्रभाव पड़ना तय है।शहर में दोनों नेताओ के द्वारा इस कार्यक्रम से शहर में चर्चा आम हो गई है की स्थानीय स्तर बीजेपी दो फाड़ में विभक्त हो चुकी है। जहाँ शहीदों के नाम पर पूरा देश एक है वहीं फतुहा विधानसभा में बीजेपी में दो फाड़ा है, ना जाने ये लड़ाई कहाँ जा कर रूकेगी, शीर्ष नेतृत्व को भी सारी बात की जानकारी है, इसके बावजूद लोग शांत बैठे हैं, इस झगड़े का खामियाजा आने वाले चुनाव में पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …