डेस्क : चंद दिनों पहले राजद के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिनका इलाज एम्स में चल रहा है. वहीं अब एक और नेता इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बताया जा रहा है कि दरभंगा के जाले से बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यही नहीं जाले से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा के ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. जीवेश मिश्रा को जांच के बात एम्स रेफर कर दिया गया है. और अब वे एम्स में आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए जा रहे हैं.

विधायक और उनके ड्राइवर को दरभंगा से पटना एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है. इस बात की पुष्ठि दरभंगा सिविल सर्जन ने की है. बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग विधायक के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में लग गई है. बता दें जिस तरह से कोरोना का संक्रमण लगातार फ़ैल रहा है उससे आम नागरिक का पता नहीं लेकिन अब नेता भी असुरक्षित हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !