दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एमआइजी 87 में जली महिला की लाश बरामद होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उद्भेदन कर पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पति पत्नी पर वेश्यावृत्ति करने का दवाब बना रहा था जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वही पत्नी ने वेश्यावृत्ति के खुलासे करने की धमकी दे रही थी। जिसको लेकर शुक्रवार की देर रात पत्नी की हत्या कर घर में रखें कपड़ा है वह सामानों से पत्नी की लाश को जलाया था जिसकी दुर्गंध मोहल्ले वालों को मिली तो पुलिस को सूचना दी थी। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि पत्नी कल्पना गुप्ता जो मुकफुल हाईट न्यूलीपाड़ा दक्षिण पाठ माधवपुर नॉर्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। कल्पना गुप्ता नाचने गाने का कार्य करती थी उसी दौरान गुलाब पासवान से नजदीकी बनी गुलाब पासवान भी नाचने गाने वाले कंपनी में काम करता था। कुछ दिन बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद जब महिला को घर लेकर आया तो लोगों ने घर में रखने से इंकार कर दिया उसके बाद गुलाब पासवान ने कल्पना को बिनोद झा के किराए के मकान में रखा चरित्र सही नहीं होने के कारण 1 सप्ताह पूर्व विनोद झा ने मकान खाली करवा दिया था। उसके बाद बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एमआइजी 87 में किराया पर रहकर रहने लगे। इस दौरान कई ग्राहक के रूप में लोगों का आना जाना शुरू हो गया जिसका विरोध पत्नी कल्पना गुप्ता कर रही थी।

प्रिय रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह जो बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सिनूआरा गांव के शंभू प्रसाद सिंह के पुत्र बताए जाते हैं। छोटू सिंह ने भी एक नाचने गाने वाली से शादी की जो कल्पना गुप्ता की दोस्त है। उसे एक बच्चा पहले से है। छोटू सिंह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो पूर्व में जेल जा चुका है उस पर लहेरियासराय नगर सहित कई थानों में मामले दर्ज दर्ज हैं। वेश्यावृत्ति के कार्य में गुलाब पासवान के मामा जो शंभू पासवान कोपगढ़ केवटी थाना के स्वर्गीय पचकोड़ी पासवान के पुत्र बताए जाते हैं। शुक्रवार की देर शाम गुलाब छोटू सिंह एवं गुलाब के मामा शंभू पासवान ने कल्पना के साथ जबरदस्ती वेश्यावृत्ति करने का दवा बनाया इस दौरान हुए मारपीट मैं कल्पना के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद घर में रखे कपड़ा सहित जलाने वाले अन्य सामानों से कल्पना की लाश को जलाया जिससे पूरी तरह कल्पना जल चुकी थी सिर्फ उसका एक पैर बचा हुआ था। शनिवार की सुबह गुलाब अपने मामा समूह पासवान के साथ हाउसिंग कॉलोनी स्थित क्वार्टर में गया की कल्पना मरी है या जिंदा है। हाउसिंग कॉलोनी स्थित एमआइजी 87 छोटू सिंह के कब्जे में रहने के कारण गुलाब पासवान को मकान उपलब्ध करवाया था जहां बंद पड़े बिजली को दुरुस्त भी यह लोग करवाया था।

एसएसपी ने बताया कि पैर को एफएसएल टीम ले गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है कि यह मृत्यु कैसे हुई। हाउसिंग कॉलोनी बिहार सरकार के अधीन है लेकिन कई क्वार्टर का अवैध कब्जा जमाई अपराधी प्रवृत्ति के लोग बैठे हैं आए दिन वहां तरह तरह की घटनाएं घटती रहती है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पदाधिकारी मुख दर्शक बनकर देखते रहते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी योगेंद्र कुमार एचडीपीओ अनुज कुमार प्रशिक्षु डीएसपी बहादुरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार प्रशिक्षु दारोगा तृषा साहनी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !