डेस्क : मोरवा प्रखंड क्षेत्र की मोरवा उत्तरी पंचायत में शनिवार को गोली मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। इसकी खबर मिलते ही लोग हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासन को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शवों को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उबल पड़े। वे शवों को सड़क पर घेर कर खड़े रहे। ग्रामीण एसपी के पहुंचने के बाद ही शवों को उठने देने पर अड़े रहे। पुलिस बल के साथ डीएसपी समझाने में जुटे थे। मृतकों में वार्ड नौ निवासी पप्पू ठाकुर (60) और उनके पुत्र गणेश कुमार ठाकुर (30) हैं। घटना के बाद कोहराम मचा था। गोली मारनेवाला अपराधी दूर का रिश्तेदार बताया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बताया गया कि अपराधी बिना नंबर की मोटरसाइकिल के पप्पू ठाकुर के दरवाजे पर लगाता था। शनिवार को भी वह अपनी बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल लगाने की कोशिश में था। उसे देखते ही पप्पू ठाकुर ने विरोध शुरू किया। इसी बात पर विवाद बढ़ा तो उसने घर के पास ही प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर पिता-पुत्र को गोलियां मारीं। पप्पू ठाकुर की छाती में एक गोली और सिर में दो गोलियां लगीं। वहीं, पुत्र की छाती और पसली में दो गोलियां लगीं। पप्पू ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, गणेश ठाकुर को ग्रामीणों ने पहले प्रखंड अस्पताल मोरवा पहुंचाया।

लेकिन, वहां चिकित्सक के नहीं होने के कारण उसे इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया गया। वहां पहुंचते ही उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद शव को बोलेरो पर लादकर घटनास्थल पर लाया गया। सूचना के बाद सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार, ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य और समस्तीपुर जिला पुलिस सहित चार थाने के पुलिस पहुंची।

गुस्साई भीड़ ने 5 घंटे तक पुलिस अधिकारियों को रोके रखा
ताजपुर इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से गुस्साई भीड़ ने 5 घंटे तक पुलिस अधिकारियों को रोके रखा। लोग एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। साथ ही इस बात से नाराज थे कि लगातार आपराधिक वारदातों के बाद भी पुलिस अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

बीते 24 घंटे में जिले में 4 जगहों पर गोलीबारी
बताते चलें कि पिछले 24 घंटे के अंदर समस्तीपुर जिले में चार जगहों पर गोलीबारी की वारदात हुई है। जिसमें हसनपुर थाना इलाके में एक युवक को घर से बुलाकर अपराधियों ने हत्या कर दी। वहीं वैनी ओपी के गोपालपुर में फाइनेंस कर्मी से दो लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। मुसरीघरारी के एनएच-28 पर अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य मंजू देवी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इन सभी मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !