डेस्क : बिहार में बीजेपी ने अपने आधिकारिक प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है.प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल के निर्देश पर 12 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई है.
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
पार्टी की तरफ से बताया गया है कि इन्हीं 12 प्रवक्ताओं के बयान को आधिकारिक माना जाएगा.

अधिकारिक प्रवक्ताओं का नाम प्रेम रंजन पटेल, संजय सिंह टाइगर, प्रोफेसर अजफर श्मशी, राजीव रंजन ,प्रोफेसर नवल किशोर यादव, सुरेश रूंगटा, जिवेश मिश्रा, मनोज शर्मा ,विश्वमोहन कुमार ,अजीत चौधरी ,डॉक्टर निखिल आनंद और आनंद झा हैं.

गौरतलब है कि पार्टी प्रवक्ताओं की राजनीति में अहम् भूमिका रहती है. प्रवक्ता ही पार्टी के स्टैंड को जनता के बीच रखते हैं. उनके बयान को पार्टी का बयान माना जाता है. उनके स्टैंड को ही पार्टी का स्टैंड समझा जाता है. ऐसे में प्रवक्ता की अहमियत बहुत बहुत बढ़ जाती है.

पार्टी ने जिन लोगों पर भरोसा जताया है प्रखर वक्ता और अनुभवी लोग हैं.विधान सभा चुनाव के पहले पार्टी की यह एक बड़ी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !