पीडीएस बहाली में अनियमितता के विरोध में आवेदक रत्नेश्वर पांडे और अन्य आवेदकों के तीन दिनों से जारी अनशन का विधायक ने समर्थन किया है। रविवार को सूर्यगढ़ा के राजद विधायक प्रह्लाद यादव भी अनशनकर्ता से मिले और उनको समर्थन देते हुए जिला प्रशासन पर अपनी भड़ास निकाली।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विधायक ने जिला प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है अनशन पर बैठे आवेदक को न्याय न भी मिल सके। ऐसा इसलिए की गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों को ही जांच का जिम्मा सौंपा जाएगा। विधायक ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए वह गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारी को किसी भी कीमत पर बचने नहीं देंगे। वैसे लोगों के खिलाफ वह भी आंदोलन में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने प्रधान सचिव को भी पत्र लिखा है और प्रधान सचिव ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लखीसराय में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। आवेदक को धमकी मिलने के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग जो भी कुछ कर ले, उसे कुछ होने वाला नहीं है। लोकतंत्र में इस तरह की चीजों से कुछ नहीं होगा। इधर अनशन पर बैठे रत्नेश्वर पांडे के अनशन का तीसरे दिन तक उनकी मांग पर प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। रत्नेश के साथ कुछ और भी आवेदक धरने पर बैठे हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों और संगठनों के लोग रत्नेश्वर पांडे के इस आंदोलन में साथ दे रहे हैं।
इस सबंध में लखीसराय के प्रभारी एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि डीलर बहाली में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। अगर कोई असंतुष्ट है तो उसे विहित प्रक्रिया के तहत अपील करना चाहिए और विश्वास रखना चाहिए। रत्नेश्वर पांडेय के द्वारा भी चयन के विरुद्ध अपील किया गया है, प्रक्रिया और अपीलीय पदाधिकारी के आदेश आने तक इंतजार करना चाहिए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !