Breaking News

एसडीओ राकेश गुप्ता ने ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ को दिये जांच के आदेश

डेस्क : सदर प्रखंड की अतिहर पंचायत के भलुआही गांव में घनी आबादी के पास मुर्गा फार्म खोले जाने की तैयारी से ग्रामीणों में आक्रोश है।

इसके खिलाफ ग्रामीण मोहन यादव, राजेश यादव समेत दर्जनों लोगों ने सदर एसडीओ राकेश गुप्ता को आवेदन देकर मुर्गा फार्म खोलने पर रोक लगाने की मांग की है।

फाइल फोटो

एसडीओ को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मुर्गा फार्म के आसपास काफी दुर्गंध होती है। गांव में फॉर्म खोलने से गांव का वातावरण दूषित होगा जिससे महामारी फैलने की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने कहा है कि मुर्गा फार्म के मालिक ललित सहनी द्वारा पूर्व में गांव के पोखर में मुर्गा फार्म का गोबर डाल दिया गया है जिससे पानी दूषित हो गया है। अब मवेशी को पानी पीने में कठिनाई होती है।

ग्रामीणों द्वारा उन्हें मुर्गा फार्म खोलने से मना करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों के आवेदन पर एसडीओ ने सदर सीओ को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …