Breaking News

बदला :: पीओके में इंडियन आर्मी ने 10 पाकिस्तानी सैनिक व 35 आतंकी किये ढेर, 4 लांचिंग पैड भी ध्वस्त

डेस्क : भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर उड़ी के टंगडार सेक्टर में अपने दो सैनिकों की शहादत और एक नागरिक की मौत का बदला चंद घंटों में लेते हुए पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है।

भारत ने बड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुए गुलाम कश्मीर की नीलम और लीपा घाटी में आतंकियों के चार लांचिंग पैड को पूरी तरफ तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 10 पाकिस्तानी सैनिकों और हिजबुल और जैश के 35 आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

वहीं, पाक सेना की दो बटालियन पंजाब रेजिमेंट और मुजाहिद रेजिमेंट को भारी नुकसान पहुंचा है। भारत ने इस कार्रवाई में अपनी आर्टिलरी और मल्टी बैरल राकेट लांचर पिनाका के साथ बोफोर्स तोप का भी इस्तेमाल किया। देर शाम तक दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलाबारी जारी थी।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …