डेस्क : कर्ज किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। कर्ज हमेशा असुरक्षा की भावना लेकर आता है। अगर स्थितियां ऐसी नहीं हो कि समय पर कर्ज चुकाया जा सके, तो यह व्यक्ति को आर्थिक बोझ ही नहीं देता, बल्कि मानसिक बोझ भी देता है। इसका मतलब कतई यह नहीं है कि कर्ज लेना बुरी बात है। कर्ज लेकर आप शिक्षा, घर, कार और यहां तक कि अपना बिजनेस भी खडा़ कर सकते हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि समय पर कर्ज चुकाने के लिए जरूरी प्रबंध किये जाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आप कर्ज के जाल से मुक्त हो सकते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

1. जिम्मेदारी से समय पर करें भुगतान
अपने नियत भुगतानों के प्रति जिम्मेदार रहना आपकी आर्थिक स्थिति को अनुशासित बनाए रखता है। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर महिने आपके कर्ज का भुगतान नियत समय पर हो जाए। इसके लिए आपको बैंक अकाउंट से ऑटोमेटिक ईएमआई भुगतान की सुविधा का प्रयोग करना चाहिए। समय पर भुगतान न सिर्फ आपके कर्ज के बोझ को कम करता है, बल्कि यह आपको विलंब शुल्क से भी बचाता है।
2. विभिन्न कर्जों की लिस्ट तैयार करें
आपके अपने सभी कर्जों की एक लिस्ट तैयार करनी चाहिए। इसमें आपको देखना चाहिए कि किस कर्ज पर सबसे ज्यादा ब्याज लग रहा है। जिस कर्ज पर सबसे अधिक दर से ब्याज लग रहा है, उसे आपको प्राथमिकता के साथ चुकाना चाहिए। क्योंकि अधिक ब्याज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ता है। उदाहरण के लिए, होम लोन पर तुलनात्मक रूप से कम 8-9 फीसद की दर से ब्याज लगता है, जबकि पर्सनल लोन पर करीब 12 फीसद की दर से ब्याज लगता है।

3. ज्यादा संख्या में हैं लोन तो करें उनका समेकन
अगर आपके पास कई सारे लोन हैं और आपको उन्हें एक साथ संभालने में परेशानी हो रही है, तो आप उनका समेकन कर सकते हैं। इससे आपकी सिर्फ एक ईएमआई बन जाएगी। पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड्स और यहां तक की होम लोन्स भी इस तरह का विकल्प ग्राहकों को देते हैं। इससे आपको सिर्फ एक लोन के बारे में ही चिंता करनी होगी। इससे एक फायदा यह भी होगा कि आपके उच्च दरों वाले लोन एक कम दर वाला लोन बन जाएगा।

4. एक्स्ट्रा लोन्स को कहें ना
अगर आप पहले से ही कर्ज में हैं, तो आपको और अधिक लोन लेने से बचना चाहिए। आदर्श स्थिति के अनुसार, आपकी सारी ईएमआई और क्रेडिट कार्ड पेमेंट आपकी इन-हैंड इनकम के 40 फीसद से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आप इस सीमा के आगे लोन लेते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है।

5. अपने क्रेडिट स्कोर का रखें ख्याल
एक अच्छा क्रेडिट स्कोर किसी भी कर्जदार के लिए अच्छा होता है। इन दिनों बैंक और फाइनेंस कंपनियां 750 या इससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक लोन ऑफर्स की पेशकश करती है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर इससे कम है, तो आप बेस्ट लोन ऑफर्स से चूक सकते हैं। साथ ही अच्छे क्रेडिट स्कोर से आपके भविष्य में लोन पाने की उम्मीदें काफी गुना बढ़ जाती है। इसके अलावा अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको कर्ज के बोझ से भी बचाता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !