Breaking News

‘माटी के घर से “हसल” मंच तक सफर रहा काफी ये तगड़ा, गर्व है सबका शुक्रिया।’ – श्लोका

डेस्क : मिथिला के लाल ने इस बार मुंबई में एमटीवी में जलवा बिखेर कर अपना परचम लहराया है। टाॅप फाइव में राहुल कर्ण उर्फ श्लोका ने स्‍थान बनाकर बिहार के साथ ही अपना पैतृक जिला दरभंगा का नाम रोशन किया है।

एमटीवी की ओर से आयोजित रैप शो में उन्‍होंने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा है। हालांकि गाने में थोड़ी कमी रहने के कारण श्‍लोका टॉप नहीं कर सके। वहीं, टॉप फाइव में शामिल हाेने पर सोशल मीडिया पर बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है।  

दरअसल, एमटीवी की ओर से रैंप शो ‘हसल’ का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर से डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसी कार्यक्रम में दरभंगा के श्‍लोक भी किस्‍मत आजमाने पहुंच गए। उन्‍होंने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया। उनके गीतों पर तालियों की गूंज से हॉल गूंज उठता था। लेकिन अव्‍वल नहीं आ सका। टॉप फाइव में श्‍लोक शामिल रहा। 

फेसबुक पर श्‍लाेका ने लिखा है- ‘माटी के घर से “हसल” मंच तक सफर रहा काफी ये तगड़ा। गर्व है सबका शुक्रिया।’ इसके पहले उन्‍होंने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा है-  ‘अंततः “हसल” का पहला अध्याय खत्म हुआ। यह ऐतिहासिक क्षण था, जिसका हिस्सा बन पाना ही मेरे लिए गर्व की बात है। “हसल” ने मुझे एक कलाकार के तौर पर पहचान दी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …