Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जनता के लिए आयोजित हुआ “न्याय दिवस’

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जनता के लिए आयोजित हुआ “न्याय दिवस’

चकरनगर/इटावा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में  कैंप कार्यालय पर न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा न्याय दिवस में पूर्व से सूचीबद्ध मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में वादी एवं विवेचक/जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। 


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था। इस दौरान सभी 10 मामलों में वादी एवं विवेचक उपस्थित हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा सभी प्रकरणों को सुना गया तथा सभी 10 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया | न्याय दिवस के इस सफल आयोजन पर प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदकगण एवं वादी मुकदमा द्वारा इटावा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …