चकरनगर/इटावा।इटावा से रिलायंस जियो के सर्वर से महत्वपूर्व डिवाइसों के चोरी होने से मची सनसनी। जिओ मोबाइल का नेटवर्क हुआ ठप्प। एक्सयूबी गाड़ी से देर रात आये थे चोर। मोबाइल नेटवर्क के सर्वर के लिये महत्वपूर्ण 8 डिवाइस चुरा ले गए हाई प्रोफाइल चोर। एक एक डिवाइस की कीमत 30 लाख रुपये मानी गयी है ।
करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत की है चोरी की गई आठ डिवाइसे। कंपनी के इंजीनियर रात से मोबाइल सेवा बाहल करने में जुटे। एसएसपी आकाश तोमर समेत कई अफसरों ने घटना स्थल का बारीकी से किया निरीक्षण। संदिग्ध डिवाइस चोरो को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !