दरभंगा (सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट) : दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 28 के बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक ऐसी मुहिम छेड़ी है जिससे समाज नशामुक्त होने के साथ-साथ अपराध मुक्त भी होगा। इतना ही नहीं समाज सुदृढ़ सशक्त और विकसित भी होगा।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
रविवार को वार्ड नं 28 के मदारपुर चौक भगवतीस्थान में वार्ड के बुद्धिजीवियों ने एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक स्तर पर वार्ड नं 28 को नशामुक्त बनाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

निर्णायक मंडल द्वारा वार्ड नं 28 में नशा के व्यापार और नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ अभियान की मुहिम शुरू करने के साथ साथ एक कमिटी का गठन किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ नाम से व्हाट्स ऐप ग्रुप द्वारा नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत भी देर शाम कर दी गई।
बैठक के उपरांत कमिटी के सभी सदस्यों ने वार्ड नं 28 की सड़कों और गलियों में रैली निकाल कर ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ अभियान की शुरुआत की एवं वार्ड वासियों को इस मुहिम से जुड़कर नशा की ब्रिकी एवं नशापान से जुड़े शिकायत, समाधान एवं सुझाव को लेकर ‘नशामुक्त वार्ड नं 28’ को सफल बनाने की अपील की।

नशा एक अभिशाप है, नशा छोड़ो, घर को जोड़ो। नशा नहीं कभी नहीं नशे का आदी झेलेगा बर्बादी, हर नशा बर्बादी का पैगाम है, नशा छोड़ो रिश्ता जोड़ो, नशे का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार, जन जन की है यही पुकार नशा मुक्त हो सबका घर परिवार आदि नारे लगा रहे थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !