Breaking News

केबीसी 11 :: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं दरभंगा की टैलेंटेड बेटी आरती अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर

डेस्क : कैंसर से लड़ रही दरभंगा की बेटी आरती झा ने सोनी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सोमवार को अपनी प्रतिभा से सबको चकित कर दिया। केबीसी सीजन -11 में जहानाबाद के सनोज राज के बाद दरभंगा की आरती ने हॉट सीट पर बैठकर बिहार का मान बढ़ाया है।

आरती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने थीं। तीन सवालों के जवाब देने के बाद शो का वक्त खत्म हो गया। इसलिए मात्र तीन हजार की ही राशि अपने नाम कर सकीं। वे आज फिर अमिताभ के प्रश्नों के जवाब देंगीं।


आरती को हॉट सीट पर देखने के लिए परिवार के सदस्य व जान पहचान वाले काफी उत्साहित थे। मां लीला देवी बताती हैं कि आरती शुरू से ही मेधावी रही है। केबीसी में भाग लेने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रही थी। अब उसका सपना पूरा हो गया है।

आरती डरहार निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जयशंकर चौधरी की बेटी हैं। वर्तमान में वे यूपी के वाराणसी में इंडियन ओवरसीज बैंक में स्केल टू ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं आरती का इलाज वाराणसी के टाटा मेमोरियल हॉस्पीटल में चल रहा है। आरती की शादी वर्ष 2011 में बहेड़ा थाना क्षेत्र के पोहद्दी निवासी घनश्याम कुमार झा से हुई थी। वे प्रोफेसर हैं। चार बहनों में सबसे छोटी आरती ने कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है। 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …