डेस्क : सोनी चैनल पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति में मंगलवार को अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर दरभंगा, बिहार की आरती कुमारी थीं.

आरती कुमारी वर्तमान में वाराणसी, उत्तर प्रदेश के इंडियन ओवरसीज बैंक में कार्यरत हैं. आरती कुमारी 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर केबीसी (KBC) से निकलीं. उन्होंने 12 लाख 50 हजार के सवाल पर गेम को क्विट करने का फैसला लिया.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

अमिताभ बच्चन ने दरभंगा, बिहार की आरती कुमारी के एकाउंट में उनके जीते 6 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करते हुए बताया कि वे बीच की उंगली का उपयोग मोटी और मजबूत होने के चलते करते हैं लेकिन अक्सर अपनी बीच की उंगली का इस्तेमाल स्क्रीन पर क्लिक करने से अक्सर उनपर सोशल मीडिया पर फैन सवाल उठाते रहते हैं.

क्या था आरती कुमारी से पूछा गया 12 लाख 50 हजार का सवाल?
आरती कुमारी से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने पूछा कि वह कौन सा पक्षी है जो 320 किमी/घंटे की रफ्तार से पानी में डाइव लगाता है. इस सवाल का जवाब देने के लिए आरती कुमारी के पास कोई भी लाइफ लाइन नहीं थी और अगर वे गलत जवाब देतीं तो वे लौटकर 3 लाख 20 हजार पर आ जातीं. ऐसे में उन्होंने क्विट करने का फैसला लिया.

बाद में अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस सवाल का सही जवाब है- पेरिग्रियन फाल्कन (Peregrine falcon). यह पक्षी तेजी से उड़ता है और 320 किमी/घंटे की रफ्तार से शिकार के लिए डाइव लगाता है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !