डेस्क : बिहार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग के मंत्री मदन सहनी द्वारा समाहरणालय परिसर में आयोजित राशन कार्ड वितरण समारोह में पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी श्री अजय गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर श्री राकेश कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर श्री प्रदीप कुमार झा एवं सभी पणन पदाधिकारी (एम.ओ.) उपस्थित थे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर नगर निगम दरभंगा क्षेत्र के कुल 1172 लाभार्थियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया। राशन कार्ड वितरण समारोह में नगर निगम दरभंगा क्षेत्र के वार्ड पार्षद ने भी हिस्सा लिया।

इसके पूर्व माननीय मंत्री द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में आपूर्त्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का एजेंडावार समीक्षा किया गया। जिसमें राशन कार्ड का निर्माण एवं वितरण, अपात्र लाभुकों की पहचान एवं सूची से हटाना, लाभुक राशन कार्डधारियों का आधार कार्ड से लिंक करना, जन वितरण प्रणाली केन्द्रों में पोश मशीन से ही राशन/किरासन का वितरण एवं खाद्यान्न का वितरण शामिल है।

मंत्री ने छूटे हुए पात्र लाभुकों को तेजी से राशन कार्ड उपलब्ध कराने एवं खाद्यान्न का ससमय वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना का सफलता पूर्वक संचालन करने से समाज के अन्तिम पंक्ति के लोगों को सहायता एवं सहूलियतें प्रदान करने में हम मददगार साबित होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !