Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / पुलिस पर कई गंभीर आरोप, केवटी थानाध्यक्ष पर महिला थाना में एफआईआर

पुलिस पर कई गंभीर आरोप, केवटी थानाध्यक्ष पर महिला थाना में एफआईआर

दरभंगा : युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता इकबाल अंसारी ने केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मो. अंसारी ने कहा है कि आरटीआई से लगातार सवाल पूछे जाने से केवटी पुलिस ने मुझे निशाने पर ले लिया था। गत 28 अगस्त को केवटी थानाध्यक्ष रात में कई पुलिस कर्मियों के साथ मेरे घर पर आए और मेरे घर से 67 हजार रुपए नगद एवं डेढ़ लाख के गहने ले गए। इस दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न एवं बाल संरक्षण कानून का भी उल्लंघन किया।

Keouti Police Station Darbhanga

एसएसपी व आईजी से इसकी शिकायत की गयी। मेरी पत्नी वसीम आरा ने भी वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर इस मामले में कोर्ट में शिकायत की गयी। कोर्ट के रिमाइंडर पर डेढ़ माह बाद महिला थाने में केवटी थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज किया गया। इसमें भी पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास किया गया है। गंभीर धाराओं को भी बिना किसी अनुसंधान के हटा दिया गया। इस मामले में कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन किया गया है।

एफआईआर की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई व आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की गई, पर आज तक कार्रवाई शून्य है। मो. अंसारी ने कहा कि अब मेरे परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने केवटी थाना अध्यक्ष व अन्य आरोपित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है, ताकि जांच निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण हो सके। इस संबंध में एसएसपी बाबू राम ने कहा कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …