डेस्क : बिहार के छोटे से शहर सोनपुर में जन्मे कुन्दन सिंह अपनी लगन और मेहनत के बल पर फ़िल्म जगत में आज अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अक्सर देखा जाता है कि ग्लैमर की दुनिया का नशा हर किसी को होता है लेकिन नसीब वाले ही होते हैं जिन्हें वो चीज़ हासिल हो पाती है जिसका सपना वो बचपन से देखा करते हैं । कुन्दन ने काफी कम समय मे अपने करियर को एक सही दिशा दे दी है । आप उन्हें कई मशहूर सिरीयल में देखते भी हैं ।

कुन्दन बतौर अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे और सरल इंसान भी हैं और समाज के लिए हमेशा समर्पित भी रहते हैं । यही वजह है कि कुन्दन के साथ कई समाजिक संगठन जुड़ रही है और कुन्दन को अपने विभाग में प्रतिष्ठित पद भी दे रही हैं ।

- नए लोगों को एक्टिंग क्षेत्र में प्रवेश के लिए क्या सलाह देंगे – देखिए मैं अभी उतना बड़ा तो नहीं हुआ हूँ कि किसी को सलाह दे सकू क्योंकि अभी मुझमें बहुत सी कमियां हैं उनको खुद धीरे धीरे दूर कर रहा हूँ । या यूं कहें तो अभी भी मैं सिख ही रहा हूँ। ।बात अगर हम करते है किसी की शुरुआत की तो चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो उस क्षेत्र में आने से पहले उसकी बारीकियों को समझना बेहद ज़रूरी होता है।
- आपने इस क्षेत्र को क्यों चुना,प्रेरणा कहाँ से मिली – मेरी शुरू से सोच थी कि मैं कुछ ऐसा करूं जिससे काम के साथ साथ समाज मे एक अलग पहचान हो और मैं इस समाज के काम आ सकूं। अब अभिनय के क्षेत्र में ही आना है ऐसा कुछ सोचा नही था मैंने, बस सब कुछ अपने आप होता चला गया ।
- कलाकार के लिए क्या आवश्यक है – एक कलाकार को अपने अभिनय में निपुणता लाना तो बेहद ज़रूरी होता है साथ ही दूसरी बड़ी चीज है वो है आपकी सहनशीलता और विनम्रता । क्योंकि विनम्र इंसान दुनिया का कोई भी काम कर सकता है।
- सोनपुर से मायानगरी मुम्बई की यात्रा कैसी रही – स्टडी कम्प्लीट करने बाद मैं रायपुर शिफ्ट कर लिया फिर वहां रंगमंच से जुड़ने का मौका मिला रंगमंच ने अभिनय की बारीकियां सिखाया । लेकिन ज़िंदगी के असल सिख मुझे मुंबई शहर ने सिखाया जब मैं मुम्बई नया नया आया था तो सब कुछ शून्य पे अटकी हुई दिख रही थी मुझे । काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा ।लेकिन ईश्वर के आशीर्वाद से समय के साथ सब ठीक हो गया

आपको बता दें कि कुन्दन बतौर अभिनेता के साथ साथ उत्तरप्रदेश की एक न्यूज़ चैनल के ब्रांड अम्बेसडर भी हैं और उसी चैनल के महाराष्ट्र प्रभारी भी हैं । इतना ही नही अभी इसी साल उनको एंटी करप्शन का भी कार्यकारी सदस्य बनाया गया है ।

संस्कार भारती के भी एग्जीक्यूटिव मेम्बर हमारे कुंदन सिंह हैं । इसी महीने कुन्दन को नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड ह्यूमन वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ने मुम्बई का जिला संगठन सेक्रेट्री बनाया है । उनकी आने वाली धारावाहिक लाल रेखा है जो दुरदर्शन पर जल्द प्रसारित की जाएगी ।इसके अलावा कुन्दन एक हिंदी फिल्म भी कर रहे हैं जिसका नाम है क्रप्ट पोलटिक्स ।

अभिनय की दुनिया मे तेज़ी से उभरते हुए बिहार के इस युवा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !