माल / लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल इलाके के एक गांव निवासी गरीब किसान के घर बुधवार रात एक युवक ने घर में अकेली सो रही नाबालिक छात्रा को डरा धमका कर अगवा कर गांव से दूर अपनी दुकान में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इधर किशोरी का चाचा भाई के साथ खोजने निकले थे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।रात दो बजे किशोरी बदहवास हालत में घर वापस लौटी तो घर वाले आपबीती सुनकर दंग रह गये।पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है।किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा है।

मिली जानकारी के मुताबिक किसान की नाबालिग बेटी को पड़ोसी गांव बहरौरा निवासी नवनीत गोड़िया बुधवार रात लगभग ग्यारह बजे बाइक से किशोरी के घर पहुंचा और कुंडी खटका कर दरवाजा खुलवाया। किशोरी जैसे ही बाहर निकली तो युवक ने माँ बाप को जान से मार डालने की धमकी देते हुये साथ चलने को कहा।जब किशोरी ने इनकार किया तो युवक ने जबरन खींचकर किशोरी को बाइक पर बैठाकर सैदापुर चौराहा स्थित अपनी दुकानों में ले जाकर कई घन्टे दुराचार किया फिर दो बजे रात किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची।परिवार को आप बीती बताई।पिता ने डायल100पर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने पहुँचने को कहकर लौट आयी।पीड़ित परिवार प्रातः गुरुवार माल थाने पहुंचा और आरोपी के विरुद्ध नाबालिक बेटी से दुराचार करने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

घटना के बारह घन्टे बीतने के बाद राजधानी की हाईटेक पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा। किशोरी शांति निकेतन शिक्षण संस्थान में कक्षा 8की छात्रा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी उसी स्कूल में मृतक आश्रित होने से चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा किशोरी के पिता की तहरीर पर दर्ज कर लिया गया है और किशोरी को डाक्टरी जांच के लिये माल सीएचसी भेज दिया गया
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !