Breaking News

NSS के 5 कार्यक्रम पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति व सेवा विस्तार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से मधुबनी, समस्तीपुर तथा बेगूसराय जिले में स्थित पांच कॉलेजों के एनएसएस इकाइयों के लिए कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति/सेवा विस्तार की गई है।

 

Advertisement

इनमें एस के महिला कॉलेज, बेगूसराय में मनोविज्ञान की प्राध्यापिका डा साधना कुमारी शर्मा, संत कबीर कॉलेज, समस्तीपुर में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार तथा जे एन कॉलेज, मधुबनी में समाजशास्त्र के प्राध्यापक हिमांशु शेखर 3 वर्षों के लिए नये कार्यक्रम पदाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि आर बी कॉलेज, दलसिंहसराय में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार सिंह तथा एम आर जे डी कॉलेज, बेगूसराय में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ रवीन्द्र कुमार मुरारी का कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में 1 वर्ष का सेवा विस्तारित किया गया है।

 

Advertisement

 

एनएसएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डा आर एन चौरसिया ने बताया कि इन तीन नये पदाधिकारियों के चयन हेतु शिक्षक- शिक्षिकाओं के नामों की सूची तथा सेवा विस्तार हेतु अनुरोध पत्र पहले ही संबंधित प्रधानाचार्यों द्वारा विश्वविद्यालय को भेजे गए थे। इन पदाधिकारियों के योगदान का प्रतिवेदन संबद्ध कॉलेजों से 15 दिनों के अंदर मांगा गया है।

Dr R N Chourasia

 

उन्होंने बताया कि इन नवनियुक्त एवं अप्रशिक्षित सभी पदाधिकारियों को शीघ्र ही नरेन्द्रपुर, कोलकाता भेजकर प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि एनएसएस के कार्यक्रमों में गुणवत्ता तथा गतिशीलता आ सके।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …