Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / सीएम नीतीश पर दरभंगा एम्स DMCH व रोजगार को लेकर राजेश्वर राणा का बड़ा बयान

सीएम नीतीश पर दरभंगा एम्स DMCH व रोजगार को लेकर राजेश्वर राणा का बड़ा बयान

 

दरभंगा। बिहार प्रदेश युवा जदयू नेता दरभंगा निवासी राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बिहार की सूरत और सीरत बदल दी। साथ ही हर जिला को विकसित करने पर भरपूर काम किया है। दरभंगा एम्स को लेकर भी सैकड़ों एकड़ जमीन केंद्र सरकार को सौंप दी है साथ ही शोभन में एम्स को लेकर सड़क बिजली पानी की सुविधा एम्स तक पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। वहीं डीएमसीएच दरभंगा में सर्जिकल भवन का उद्घाटन भी कर चुके हैं और वहां इलाज भी शुरू हो चुका है।

 

Advertisement

 

रोजगार पर बोले जेडीयू नेता राजेश्वर राणा

श्री राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा कार्य किया है। पहले बच्चों को स्कूल पहुंचाया। उसके बाद उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया। साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग से लाखों शिक्षकों की नियुक्ति की और आगे भी लाखों शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे।

 

Advertisement

 

इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने सभी विभागों से रिक्तियां मंगवा ली है बहुत जल्द और भी नये पद का सृजन कर लाखों युवाओं को रोजगार देंगे। इसलिए पूरा बिहार एक सुर में कह रहा कि बिहार में बहार है नीतीशे कुमार हैं।

 

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …