Breaking News

दरभंगा मंडल कारा, पर्यवेक्षण गृह व बालगृह का DLSA सचिव ने किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने मंडल कारा,पर्यवेक्षण गृह एवं बालगृह का निरीक्षण किया।

 

 

मंडल कारा में महिला वार्ड सहित सभी वार्डो का निरीक्षण कर बंदियों के रहन सहन की जानकारी लिये। निरीक्षण के दौरान जुवेनाइल आरोपी के बारे मे भी पूछताछ किया गया। सचिव ने कहा कि विचाराधीन बंदियों या कोई भी बंदी जिसे विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो आवेदन जेल लीगल एड क्लिनिक के जरिए भेजा जाये।

 

Advertisement

उन्होंने कारा स्थित जेल लीगल एड क्लिनिक के पंजियों का अवलोकन कर जेल विजिटिंग अधिवक्ता व पीएलवी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सचिव ने बालगृह एवं पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों से बात कर बच्चों की सुरक्षा,खान पान,शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य आदि की जानकारी लिया।
उन्होंने कहा कि चाइल्ड केयर होम्स में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।

 

Advertisement

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …