Breaking News

लखनऊ:बाल चौपाल द्वारा साक्षर भारत -समृद्ध भारत का आयोजन

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

लखनऊ । अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बाल चौपाल द्वारा इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रगति के सहयोग से शनिवार प्राथमिक विद्यालय सरैया , सरोजनीनगर खंड क्षेत्र , लखनऊ में ” साक्षर भारत -समृद्ध भारत ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व और संचालन सुमन दुबे ( सहायक अध्यापक) द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर दूरदर्शन के कल्याणी कार्यक्रम में बुआ जी के नाम मशहूर टीवी आर्टिस्ट प्रतिमा धूसिया ( मुख्य अतिथि ) इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रगति की प्रेसीडेंट गरिमा वर्मा उपस्थित रहीं ।

मुख्य अतिथि प्रतिमा धूसिया ने बच्चों को रोचक ढंग से शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनने के तरीक़े बताये । अनूप मिश्रा अपूर्व ने हास्य नुक्कड़ नाटक “क्या गधा भी पढ़ता है ? ” के माध्यम से बच्चों और लोगों को साक्षरता का महत्व बताया ।इस अवसर आयोजित निबंध , लेखन और कला प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरुस्कार और अन्य सभी बच्चों को कलर्स पैकेट भेंट किये गये ।

पढें यह भी ख़बर – लखनऊ:सीएम के हाथों से नियुक्ति पत्र लेकर गांवों में जाएंगे नए वीडीओ

इस अवसर पदयात्रा के माध्यम से ग्राम वासियों और बच्चों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया । पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की साक्षरता दर कम होने की जानकारी देते हुए बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया गया ।

पदयात्रा में प्रतिमा धूसिया , अनूप मिश्रा अपूर्व , गरिमा वर्मा , सुमन दुबे , रवींद्र कुमार , सार्थक , ज्योति , रीना त्रिपाठी , शीला चौधरी , अनुज यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक , बच्चे और अभिभावक शामिल हुए ।CM Jankipuram police station now found sleeping during duty

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *