तीन बार पकड़े जाने पर रद्द हो सकता है डीएल और परमिट
लखनऊ।स्कूल वैन हो या बस। बच्चों को बैठाए ड्राइवर शराब पीता है या सिगरेट या धूम्रपान करता है। ऐसे ड्राइवरों पर परिवहन विभाग की नजरें तिरछी है। इन नशेड़ी ड्राइवरों पर लगाम लगाएने के लिए परिवहन विभाग तैयारी में जुट गया है। स्कूली वाहनों में नया दिशा निर्देश लिखवाए जाने की तैयारी की जा रही है।
चेकिंग में चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की व्यवस्था मौके पर ही होगी। परिवहन विभाग के अधिकारी बताते है कि स्कूली वाहनों के चालकों के नशे की लत दुर्घटना की वजह बन सकती है। इस मामले में अभिभावकों और नागरिकों को आगे की जरूरत है।

यदि वे अपने मोबाइल नम्बर से किसी तरह की जानकारी या फोटो खींच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हैं, तो उनसे किसी तरह की पूछताछ नहीं होगी। बता दें कि एक नशेबाज स्कूली वैन चालक ने परिवहन विभाग की नींद उड़ा दी है।
पढें यह भी ख़बर- लखनऊ बीटीसी प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन, तीन ने लगाई नदी में छलांग
यह नशेबाज चालक स्कूली वैन रोड पर खड़ी कर शराब पीने के लिए ठेके के अंदर पहुंच गया था जबकि वैन में स्कूली बच्चे मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
ब्रेथ एनालाइजर से होगी धरपकड़
स्कूली वाहन चालक की जांच के लिए चेकिंग दस्तों को सतर्क किया गया है। सभी चेकिंग दल अपने साथ ब्रेथ एनालाइजर रखेंगे। ताकी वे कभी भी ड्राइवरों की जांच करके धरपकड़ कर सके।
फिलहाल स्कूली वाहन चालकों के लिए अब तक एक बार भी ब्रेन एनालाइजर का प्रयोग नहीं किया गया। अब इसका प्रयोग करके नशेड़ी चालकों पर लगाम लगाया जाएगा।
-वीके सिंह
अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) परिवहन विभाग

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !