Breaking News

M S Dhoni ने रचा इतिहास, फिर बनाएं नए रिकॉर्ड

डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेले जा रहे मैच में उतरते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। धोनी का टी20 इतिहास में किसी एक टीम के लिए यह 250वां मुकाबला रहा।

 

 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर 20 रन बनाए जिसके दम पर सीएसके ने मुंबई को 207 रनों का लक्ष्य दिया। अंतिम ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने हार्दिक पांड्या पर लगातार तीन छक्के जड़े और पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 500 का रहा। मुंबई के खिलाफ धोनी पुराने लय में नजर आए।

 

धोनी ने इसके साथ ही एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। धोनी सीएसके के लिए आईपीएल में पांच हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने चेन्नई के लिए अबतक 250 मैचों में 5016 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं। धोनी से पहले टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने सीएसके के लिए पांच हजार रन पूरे किए थे। रैना ने सीएसके के लिए 200 मैचों में 5529 रन बनाए हैं।

 

Check Also

इरफान पठान: ऑलराउंडर बनने की ख्वाहिश ने खत्म कर दिया चमकते सितारे का करियर

बहुत कम क्रिकेटर ऐसे होते हैं जो बेहद कम उम्र में ही नाम, दौलत और …

वर्ल्ड कप 2019 :: भारत-पाक मैच ने रच डाला इतिहास, आईसीसी के टूटे सारे रिकॉर्ड

डेस्क : वर्ल्ड कप 2019 में दुनियाभर में एक साथ सबसे ज्यादा देखा गया मैच …

रिकॉर्ड :: 27 साल बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की भारत पर जीत, 31 रनों से जीता

डेस्क : बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे वर्ल्ड कप-2019 मुकाबले में इंग्लैंड ने …