Breaking News

खाली स्टेडियम में होगा भारत दक्षिण अफ्रीका का वनडे मैच, अब तक सभी टिकट होंगे वापस

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाला वनडे मैच खाली स्टेडियम में होगा। कोरोना वायरस के खौफ के चलते बीसीसीआई ने अब तक बिके सभी टिकट वापस करने का निर्णय लिया है।बताया जा रहा है कि अब तक मैच के करीब पांच करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। जिन्हें दर्शकों को वापस कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, गुरुवार को लगातार बारिश की वजह से धर्मशाला में होने वाला मैच कोई भी गेंद फेंके बगैर ही रद्द करना पड़ा। पहले वनडे में जहां बारिश ने खेल बिगाड़ा, वहीं अब दोनों टीमों के बीच होने वाले दूसरे वनडे पर कोरोना की मार पड़ी है।रविवार (15 मार्च) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले को बंद दरवाजे में करवाने का फैसला किया गया है। ऐसे में मैच तो होगा लेकिन दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी और यह मैच अधिकारियों की निगरानी में सिर्फ खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।

    Check Also

    कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

    उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

    सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

    ‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

    चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

    गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …