डेस्क : वर्ल्ड कप 2019 में दुनियाभर में एक साथ सबसे ज्यादा देखा गया मैच इस टूर्नामेंट का फाइनल नहीं, बल्कि एक दूसरे की सबसे प्रतिद्वंदी टीम भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया लीग मैच था, जिसमें 273 मिलियन नए लोगों ने भी टीवी कवरेज के दौरान मैच को लाइव देखा। हैरान करने वाली बात ये रही कि इसमें से करीब 50 मिलियन व्यूवर सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध थे।

इंग्लैंड और वेल्स में खेले वर्ल्ड कप के 12वें सीजन में दर्ज किया गया है कि ये वर्ल्ड कप आइसीसी के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट था, जिसे 1.6 बिलियन लोगों ने लाइव देखा। वहीं, भारतीय टीम के दो मैचों ने आइसीसी के तमाम रिकॉर्ड धराशायी कर दिए, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान मैच तो था ही साथ ही साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया सेमीफाइनल मैच भी था, जिसमें भारत को हार झेलनी पड़ी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
केवल हॉटस्टार की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच को 25.3 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा जो इस प्लेटफॉर्म पर एक साथ सबसे ज्यादा देखा गया लाइव मैच बन गया। लाइव स्ट्रीमिंग के मामले में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। किसी भी लाइव स्ट्रीमिंग एप और वेबसाइट पर इतनी लाइव व्यूवरशिप कभी नहीं आई है।

बता दें कि भारत ने लगातार सातवीं बार पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हराया था। पाकिस्तान ने इस मैच में पहले गेंदबाजी चुनी थी और भारत ने रोहित शर्मा के शतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए थे। मैच में बारिश ने खलल डाला और पाकिस्तान को 40 ओवर में कम रन बनाने थे, लेकिन पाकिस्तान की टीम 212 रन बना सकी और मैच डक वर्थ लुईस नियम के आधार पर 89 रन से हार गई।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के लिए भी ये वर्ल्ड कप बेहद खास रहा। आइसीसी ने खुद इस बारे में बयान जारी करते हुए बताया है कि ये आइसीसी इवेंट दुनियाभर में 20 हजार से ज्यादा देखा गया है, जिसमें लाइव कवरेज, रिपीट कवरेज और हाईलाइट कवरेज शामिल है। दुनियाभर के 25 ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स ने वर्ल्ड कप 2019 को 200 से ज्यादा देशों में प्रसारित किया था।

आइसीसी की मानें तो ऑस्ट्रेलिया में साल 2015 में हुए वर्ल्ड कप के मुताबिक इस वर्ल्ड कप में 37 प्रतिशत लोगों की बढ़ोतरी हुई, जिन्होंने किसी न किसी आधार पर मैच देखा है। आइसीसी को वर्ल्ड कप 2019 में 706 मिलियन नए व्यूवर्स मिले हैं, जो दर्शाता है कि क्रिकेट भी अब ग्लोबली काफी पसंद किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !