Breaking News

मशहूर स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर मनोज त्यागी का महज 45 साल की उम्र में निधन

डेस्क : बॉलीवुड एक्टर राजेंद्र कर्ण ने हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर मनोज त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि त्यागी जी के निधन से बॉलीवुड को अपूर्णीय क्षति हुई है।

बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर मनोज त्यागी का 45 साल की उम्र में निधन हो गया है। मनोज त्यागी ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई थी।

2005 में आई फिल्म ‘पेज 3 ‘ और 2006 में आई फिल्म ‘अपहरण’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर का स्क्रीनप्ले अवार्ड मिला था। मनोज त्यागी के आकस्मिक निधन पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्विटर के जरिये दुःख जताते हुए उन्हें श्रंद्धांजलि अर्पित की हैं।

बता दें कि मनोज त्यागी ने फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ भी काम किया। उन्होंने 2007 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘मुंबई सालसा’ से फिल्म निर्देशन की शुरुआत की।

मनोज ने बॉलीवुड की कई अन्य मशहूर फिल्मों में भी स्क्रीनप्ले और स्क्रीनराइटर का काम किया है, जिनमें सत्ता (2003 ),अग्निपंख (2004) (स्क्रीनप्ले), टैक्सी नंबर 9211 (2006), कॉर्पोरेट (2006), जेल (2009), हीरोइन (2012), इंकार (2013) आदि प्रमुख फिल्में हैं। मनोज त्यागी को बॉलीवुड में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …