Breaking News

STET 2019 :: अब मैथिली विषय के लिए भी कर सकेंगे आवेदन

डेस्क : बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 के पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) में मैथिली विषय को शामिल किया है। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी।

अब एसटीईटी प्रवेश परीक्षा में मैथिली विषय से स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हो पाएंगे। ज्ञात हो कि मैथिली विषय में 105 रिक्तियां हैं। 

इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मैथिली विषय के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क बोर्ड वेबसाइट http://bsebstet2019.in पर जाकर भर सकते हैं। इसके लिए 15 से 25 सितंबर तक का समय दिया गया है।

ज्ञात हो कि बिहार बोर्ड अब तक सात विषयों को उच्च माध्यमिक के लिए शामिल किया था। मैथिली विषय शामिल होने के बाद इसकी संख्या अब आठ हो गयी है।

सभी विषय मिलाकर अब आठ विषयों के लिए कुल 12 हजार 170 रिक्तियां हैं। ज्ञात हो कि एसटीईटी प्रवेश परीक्षा सात नवंबर को होगी।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …