डेस्क : बांग्लादेश की जेल से रिहा कराए गए हायाघाट प्रखंड के मनोरथा गांव निवासी सतीश चौधरी के इलाज के लिए उसे लेकर उसके परिजन सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग पहुंचे।

वहां से उनलोगों को ओपीडी स्थित मनोरोग चिकित्सा विभाग जाने को कहा गया। हायाघाट में डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच करने के बाद उसे डीएमसीएच रेफर किया था।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
मनोरोग चिकित्सा विभाग पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने सतीश की जांच की। उसे डिप्रेशन का शिकार पाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसके पुर्जे पर चार दवा लिखकर उसे बेहतर इलाज के लिए कोइलवर रेफर कर दिया। पुर्जे पर लिखी गई दवा में से एक दवा भी उसे अस्पताल से उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन उसे लेकर अधीक्षक डॉ. राज रंजन प्रसाद के कार्यालय पहुंचे। अधीक्षक ने भी सतीश का पुर्जा देखा। अधीक्षक ने परिजनों को बताया कि पुर्जे पर जो दवा लिखी गई है, उसकी मांग विभाग की ओर से अस्पताल प्रबंधन से नहीं की जाती है। इस वजह से वे अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं।

वहीं दूसरी ओर सतीश को कोइलवर ले जाने के लिए अधीक्षक ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने की पेशकश की। हालांकि परिजनों ने कहा कि वे अभी घर लौट रहे हैं। घर में विचार-विमर्श करने के बाद वे उसे लेकर कोइलवर जाएंगे। अधीक्षक ने उनलोगों को आश्वासन दिया कि कोइलवर तक पहुंचाने के लिए वे एंबुलेंस उपलब्ध करा देंगे।

गौरतलब है कि बांग्लादेश की जेल में वर्षों रहने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल दफ्तुआर के प्रयास से उसकी रिहाई हो सकी थी। इसके बाद 16 सितम्बर को सतीश के अपने गांव मनोरथा पहुंचने पर लोगों ने उसका जमकर स्वागत किया था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राज रंजन प्रसाद ने बताया कि सतीश डिप्रेशन का शिकार है। बेहतर इलाज से उसकी मानसिक हालत ठीक हो जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !