डेस्क : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से सख्त कदम उठाया जा रहा है।

सोमवार को प्रभारी डीटीओ वीरेन्द्र प्रसाद ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पत्र भेजकर बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों को पेट्रोल की आपूर्ति नहीं करने का आदेश दिया है। साथ ही चार पहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट लगे रहने पर ही तेल की आपूर्ति करने को कहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा ने जिला में अवस्थित सभी पेट्रोल पम्प मालिकों के लिए दिशा निदेश जारी किया है।

अपने कार्यालय के पत्रांक 1068 के माध्यम से उन्होंने निदेश जारी करते हुए कहा है कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों में पेट्रोल की आपूर्ति नहीं करें।

साथ ही चार पहिया वाहन के चालक अगर सीट बेल्ट नहीं लगाये हुए हैं, तो उन्हें भी तेल की आपूर्ति नहीं करें। पत्र में पम्प मालिकों के लिए इसे अत्यावश्यक बताया गया है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !