डेस्क : अशोक राजपथ पर सोमवार देर रात मिंटो और जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने अंधाधुंध फायरिंग की। बवाल के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई।

फायरिंग और छात्रों के पत्थरबाजी से लालबाग के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये और छात्रों पर पत्थरबाजी करने लगे।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले वालों को देखकर उपद्रवी छात्र पीछे हटे और बम फेंकना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसके जवाब में लालबाग की ओर से भी फायरिंग की गयी।

स्थानीय व्यक्ति की मौत के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है। पीरबहोर थाने की पुलिस टीम के साथ ही काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची गई।

छात्रों की पत्थरबाजी के दौरान लालबाग के रहने वाले शौकत (35) की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और छात्रों पर पत्थरबाजी करने लगे। सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले वालों को देखकर बवाली छात्र पीछे हटे और बम फेंकना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जवाब में लालबाग की ओर से भी फायरिंग की गयी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !