Breaking News

19 जनवरी को बनायें मानव-श्रृंखला, दुनिया को दर्शायें जल जीवन हरियाली की सफलता – सीएम नीतीश

पूरे कार्यक्रम का देखें वीडियो

डेस्क : दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के मुर्तुजापुर गांव में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों में केवल जलवायु परिवर्तन पर चर्चा ही हो रही है। लेकिन, हमलोगों ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।

सोचिए, यदि बिहार के लोगों ने इस अभियान को सफल बना दिया तो पूरी दुनिया में इसकी चर्चा होगी। प्राकृतिक जलस्रोतों और पर्यावरण की सुरक्षा दोनों पर ही काम किया जा रहा है।

कहा कि गंगा नदी के दक्षिण के इलाके में भूजल की स्थिति में गिरावट तो आती रही है, लेकिन इस वर्ष दरभंगा जिले में जलसंकट की बात सामने आई। हमने कहा कि पर्यावरण में हो रहे परिवर्तन के बारे में अब सोचना होगा। इसके बाद जल, जीवन, हरियाली अभियान की शुरुआत की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 जनवरी 2020 को रविवार का दिन है। इस दिन जल, जीवन, हरियाली की सफलता के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। लोगों से आह्वान किया कि जैसे शराबबंदी के समय मानव श्रृंखला बनाकर रिकॉर्ड बनाया था, वैसे ही जल जीवन हरियाली को लेकर नया कर्तिमान बनाएं।

अगले साल चुनाव में जाने से पहले तालाब, आहर, पइन, सार्वजनिक कुएं को अतिक्रमणमुक्त कराकर जीर्णोद्धार किया जाएगा। चापाकलों को भी दुरुस्त किया जाएगा। बिजली हर घर पहुंचा दी। खुले में शौच से मुक्ति मिल जाए और स्वच्छ पीने का पानी मिल जाए तो 90 प्रतिशत बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को नल के जल के उपयोग की सलाह दी। कहा कि इसके बाद बढ़ रही आबादी को नियंत्रित किया जाएगा।

दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी का घनत्व बिहार में है। इसका एकमात्र निराकरण बेटियों को शिक्षित कर ही पूरा होगा। बिहार की हर ग्राम पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालय बनवाएंगे। ताकि, लड़कियां भी इंटर तक पढ़ लें। तभी प्रजनन दर नीचे जाएगी। अगले वर्ष अप्रैल से हर ग्राम पंचायत में नौवीं क्लास की पढ़ाई शुरू होगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …